Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PNB घोटाला में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुआ वीडियो
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

PNB घोटाला में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुआ वीडियो

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी से जुड़ी कंपनियों से संबंधित नकली डायरेक्टर ने कुछ वीडियो रिकार्ड किए हैं. इस वीडियो में चोरी में फंसाये जाने और हत्या करवाये जाने की धमकी जैसे आरोप शामिल हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यह वीडियो नीरव के खिलाफ चल रही प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के दौरान ब्रिटेन की एक कोर्ट में पेश किया. यह वीडियो जून, 2018 का है. इस हफ्ते सुनवाई के दौरान लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दिखाये गये इस वीडियो में छह भारतीयों को सुना जा सकता है. उनमें से हरेक ने दुबई छोड़ने और मिस्र के काहिरा आने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाये हैं.भारत सरकार ने बुधवार को लंदन के वेस्टमिन्सटर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ सबूत पेश किए. नीरव मोदी पंजाब बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है. जिसे पिछले साल 19 मार्च को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था.

नीरव मोदी दक्षिण पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है. नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की सरकार ने पिछले साल मंजूरी दे दी थी. भारत की बैंकों के साथ 14 हज़ार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है. नीरव मोदी पर सबूत मिटाने का भी केस दर्ज किया गया है. नीरव की वकील ने दावा किया था कि उसकी ‘मानसिक हालत गंभीर’ है.गौरतलब है कि अप्रैल माह में नीरव मोदी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ था. सुनवाई में डिस्ट्रिक्ट जज सैमुअल गोजी ने लॉकाडाउन की वजह से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के बारे में अगले महीने होने वाली सुनवाई पर चिंता जताई लेकिन सभी पक्षों में बनी सहमति के बाद ये तय हुआ था कि अंतिम सुनवाई से पहले 7 मई को कोर्ट के कॉमन व्यूइंग प्लेटफॉर्म (CVP) के जरिए इसका परीक्षण होगा जिसमें सिर्फ वकील शामिल होंगे.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर अब। .. कैमरों से होने वाले चालान के लिए नहीं जाना होगा अदालत
Next: 2 अधिकारीयो के कोरोना पॉजिटिव मिलने से दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी दो दिन के लिए किया बंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.