Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या लॉक डाउन 4 में कुछ खास इलाकों में शुरू होंगी हवाई और बस सेवाएं ?
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

क्या लॉक डाउन 4 में कुछ खास इलाकों में शुरू होंगी हवाई और बस सेवाएं ?

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में कोरोनावायरस से बचाव के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. वर्तमान में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है. यह 17 मई तक लागू रहेगा. 18 मई से लॉकडाउन 4 शुरू होगा लेकिन यह इसके तीन चरणों से थोड़ा अलग होगा. सरकार की कोशिश है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में जमीन पर हालातों को सामान्य दिखाया जाए नॉन-हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सीमित क्षमता के साथ बसों को चलाना शुरू किया जाएगा. सवारियों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए ऑटो और टैक्सी चलाए जाने की भी अनुमति दी जाएगी. इनमें से ज्यादातर को सिर्फ संबंधित जिले में ही चलने की अनुमति दी जाएगी.’ उन्होंने कहा कि इसकी सीमाएं राज्य तय करेंगे.एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए ट्रैवल पास जरूरी होगा. सरकार अगले हफ्ते से घरेलू हवाई उड़ानों को भी शुरू करने की तैयारी कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी.

मीटिंग में प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन में ढील को लेकर मुख्यमंत्रियों से प्रस्ताव मांगे थे. फिलहाल गृह मंत्रालय के अधिकारी लॉकडाउन के चौथे चरण के दिशा-निर्देश तैयार कर रहे हैं.महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और राज्य सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है. वह जिलों के भीतर किसी भी तरह का मूवमेंट नहीं चाहते हैं. वह नहीं चाहते हैं कि इन क्षेत्रों में फिलहाल के लिए दफ्तर खुलें. ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले उद्योगों को जरूर दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है.केरल सरकार टूरिज्म सेक्टर को फिर से प्रभावी बनाने के लिए मेट्रो, बसें, घरेलू हवाई सेवा, रेस्टोरेंट्स और होटलों को फिर से शुरू करना चाहती है. राज्य में कोरोना के 535 मामले सामने आए हैं और इनमें से ज्यादातर लोग ठीक हो गए हैं. केरल में 494 लोग क्वारंटाइन में हैं. महाराष्ट्र के साथ-साथ बिहार, झारखंड और ओडिशा भी 18 मई से लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज भी छाए रहेंगे बादल तेज हवा के साथ कई इलाकों में हो सकती है बारिश
Next: 20 लाख करोड़ में मजदूरों को क्या मिला? तीसरी किश्त का एलान करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.