Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या लॉक डाउन 4 में लखनऊ के लोगों को मिलेगी कुछ रियायत यहां देखें कौन सी दुकानें खुलेंगी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

क्या लॉक डाउन 4 में लखनऊ के लोगों को मिलेगी कुछ रियायत यहां देखें कौन सी दुकानें खुलेंगी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
1587720063_lucknow-coronavirus

उत्तर प्रदेश सहित देशभर में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लागू है. धीरे-धीरे ही सही, लॉकडाउन में लोगों को कुछ रियायतें दी जा रही है. इसके तहत अब उत्तर प्रदेश में भी लोगों को लॉकडाउन-4 के दौरान छूट देने पर विचार किया जा रहा है. यूपी सरकार ने इस बाबत केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है. इसके तहत राजधानी लखनऊ में चश्मे की दुकानें खोलने और डेंटिस्ट को क्लीनिक शुरू करने की अनुमति दी जा सकेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस संबंध में रिपोर्ट केंद्र को भेजा है.उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को लॉकडाउन-4 में कुछ रियायतें देने की योजना बनाई है. इसके तहत दैनिक काम-काज में इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर रियायत दी जा सकती है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है. सरकार ने जो रिपोर्ट केंद्र को भेजी है, उसमें दूध, दही और लस्सी की दुकानों को भी खोले जाने की योजना है.

इसके अलावा चश्मे की दुकानों को खोलने और दांत के डॉक्टरों को अपना क्लीनिक खोलने की अनुमति भी दी जा सकेगी. दरअसल, कुछ दिन पहले चश्मा कारोबारियों ने सरकार के सामने मांग रखी थी कि उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए. इसके बाद ही सरकार ने यह फैसला लेने की योजना बनाई है.आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देश के नाम अपने संबोधन के दौरान लॉकडाउन-4 की जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि इस बारे में राज्य सरकारों से बातचीत करने के बाद केंद्र सरकार निर्णय लेगी. प्रधानमंत्री के इसी ऐलान के बाद देश के सभी राज्यों की सरकारें लॉकडाउन-4 के दौरान दी जाने वाली रियायतों की लिस्ट बना रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने आम जनता से इसको लेकर सुझाव मांगे और उसे केंद्र सरकार को भेजा है. वहीं, बिहार, यूपी, एमपी और अन्य राज्यों की सरकारें भी लॉकडाउन-4 में दी जाने वाली रियायतों को लेकर तैयारियां कर रहे हैं.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। .. भारत के लिए वर्ल्ड बैंक ने 1 बिलियन डॉलर सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा
Next: यूपी में पटरी दुकानदारों को 10 हजार का लोन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.