Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच दिल्ली में भूकंप के झटके चौथी बार हिली धरती
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट के बीच दिल्ली में भूकंप के झटके चौथी बार हिली धरती

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
29_02_2020-earthquake_logo_20072792

कोरोना कहर के बीच दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 2.2 की तीव्रता से भूकंप आया। दिल्ली में बीते लॉकडाउन के दौरान यह चौथी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। क्योंकि 6 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप को खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दोपहर 11 बजकर 28 मिनट पर कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा में था।

यह भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई में आया इससे पहले 10 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी थी। दिल्ली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके के बाद कुछ इलाकों में लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए कोरोना संकट के बाद से जब से लॉकडाउन लागू हुआ तब से दिल्लीवाले चौथी बार भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं। इससे पहले दिल्ली अप्रैल महीने में बैक टू बैक दो भूकंप का गवाह बना था। 13 अप्रैल को 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी गहराई दिल्ली एनसीआर में 8 किलोमीटर थी। ठीक उसी के अगले दिन यानी 14 अप्रैल को भी कम तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में पटरी दुकानदारों को 10 हजार का लोन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू
Next: वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे हो सकते है कई बड़े ऐलान। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.