Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग ने दी चेतावनी 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मौसम विभाग ने दी चेतावनी 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई है. इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस तूफान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों में अलर्ट है. इस तूफान को एमफन नाम दिया गया है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया. ये अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है.मौसम विभाग के मुताबिक संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने रास्ते पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा. कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है और संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी जाएगी.

तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकरा सकता है. हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ जाएगा और बाद में ये तूफान का रूप ले लेगा.ओडिशा में तूफान के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई. साथ ही कलेक्टरों से लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था करने को कहा गया है. ओडिशा के राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के सागर में सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत मजदूर राहत और बचाव कार्य शुरू
Next: औरैया दुर्घटना पर कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.