Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी की रोडवेज बस में उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी की रोडवेज बस में उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
1-jpg

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर देशभर में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया है. कोरोना महामारी के चलते देश मे लॉकडाउन 4 शुरू हो गया है. जिसके बाद यूपी की सीमाओं से श्रमिकों को रोडवेज की बसों से लाने का सिलसिला जारी है, लेकिन रोडवेज की बसों में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. किसी भी श्रमिक को दूर-दूर नहीं बैठाया गया है. बल्कि बस बुरी तरह भरी हुई है. जिसमें श्रमिक कुछ तो मास्क लगाए हैं कुछ के पास मास्क भी नहीं है.

श्रमिकों ने बताया कि उन्हें अपने घर जाने की जल्दी है. साथ ही बॉर्डर पर बसों की कभी होने के चलते एक बस में श्रमिकों को इतनी मात्रा में लाया जा रहा है. वहीं, बस के कंडक्टर सुरेंद्र ने बताया कि बसों की संख्या काफी कम थी और श्रमिक बहुत ज्यादा है. जिसके चलते मौकेे पर मौजूद अधिकारियों ने बस में इतनी संख्या में श्रमिकों को बैठाने का आदेश दिया. सुरेंद्र के मुताबिक वह काफी डरा हुआ है क्योंकि इनमें से किसी भी श्रमिक का टेस्ट नहीं हुआ है और यह सभी श्रमिक उन जगहों से आ रहे हैं, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस आ चुके है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. अब तक विभिन्न राज्यों से 522 ट्रेनों के जरिए 6 लाख 65 हजार 369 श्रमिकों व कामगारों की वापसी हुई है. प्रदेश में अब 48 स्टेशनों को इन ट्रेनों के आगमन के लिए सुनिश्चित कर लिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने किया बड़ा एलान अपने खर्चों की बड़ी कटौती
Next: डोनाल्ड ट्रम्प ने WHO को कहा चीन के हाथ की कठपुतली। ..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.