Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महोबा बड़ा हादसा मजदूरों से लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत कई हुए घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महोबा बड़ा हादसा मजदूरों से लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत कई हुए घायल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर सोमवार देर रात प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक डीसीएम ट्रक पलटने से उसमें सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 17 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी प्रवासी मजदूर दिल्ली से पैदल अपने गृह जिले महोबा आ रहे थे, लेकिन हरपालपुर के पास ये लोग डीसीएम ट्रक पर सवार हो गए थे. महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने मंगलवार को बताया कि करीब 20-25 प्रवासी मजदूर पैदल आ रहे थे और हरपालपुर के पास सभी क्रशर का सामान ले जा रहे एक डीसीएम ट्रक में सवार हो गए

उन्होंने बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर महुआ मोड़ के पास रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक वाहन का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया. जिससे उसमें सवार प्रवासी मजदूर क्रशर के सामान के नीचे दब गए. पाटीदार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को क्रेन से बाहर निकाला गया इस घटना में संतोषी, अनीता और हीरा देवी की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि “घायल मजदूरों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चक्रवातीय तूफान अम्फान को देखते हुए बांग्लादेश ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के दिए आदेश
Next: लॉकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.