Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चक्रवात अम्फान का असर अब दिखा IRCTC पर भी कैंसिल हुई ये AC स्पेशल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

चक्रवात अम्फान का असर अब दिखा IRCTC पर भी कैंसिल हुई ये AC स्पेशल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
11_08_379912583train

बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात ने रफ्तार पकड़ ली है. यह 200 किमी की रफ्तार से अपने केंद्र से आगे बढ़ रहा है. इस चक्रवात के कारण ओडिशा से चलने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसी कड़ी में रेलवे ने हावड़ा से दिल्ली रूट पर चलने वाली एक एसी स्पेशल को भी कैंसिल कर दिया है. इससे पहले भुवनेश्वर-दिल्ली-भुवनेश्वर एसी स्पेशल ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया था.

चक्रवात का खतरा खत्म होने के बाद ये ट्रेनें चल सकेंगी इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी थी कि ओडिशा के लिए चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया कोरोना संक्रमण के संकट के समय में भारतीय रेलवे श्रमिकों मजदूरों समेत दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को सुरक्षा और सुविधा के साथ उनकी मंजिल तक पहुंचा रहा है.

स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों को ट्रेन से उनके गृहराज्य भेजा जा रहा है ऐसे में रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों को राहत देते हुए ट्वीट कर 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि श्रमिकों के लिए बड़ी राहत है, आज के दिन यानी अगले मंगलवार से लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ जाएगी.रेलवे के अधिकारी के मुताबिक इन 1,595 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, गोवा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया गया है.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
Next: योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया एक और झटका लिया एक बड़ा फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.