Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम मंदिर निर्माण से पहले मिल रहीं प्राचीन मूर्तियां_शिवलिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राम मंदिर निर्माण से पहले मिल रहीं प्राचीन मूर्तियां_शिवलिंग

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

अयोध्या में राम मंदिर का काम धीरे-धीरे शुरू हो चुका है. इसी बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कराए जा रहे समतलीकरण कार्य के दौरान कुछ ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में कई पुरातात्विक मूर्तियां खंभे और शिवलिंग. आमलक, कलश और चौखट शामिल हैं.दरअसल, जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां व ट्रेंचों को भरने, समतलीकरण और लोहे की जालियों को हटाने का कार्य जोरों पर है. कोरोना संकट को देखते हुए इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है. इसी बीच अवशेषों के मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है.श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अब तक जहां-जहां खुदाई हुई है,

वहां से और आसपास की जगहों से देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प कलश, कलाकृतियां आदि चीजें निकली हैं.हालांकि ट्रस्ट की ओर से अवशेष मिलने की जानकारी तो विस्तार से दी गई है, लेकिन अवशेष के बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया गया है. बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों के निरीक्षण के बाद ही इस पर विस्तार रूप से बताया जा सकता है इन अवशेषों में देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां, अन्य कलाकृतियां के पत्थर, 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तंभ व 6 रेड सैंड स्टोन के स्तंभ और 5 फुट आकार के नक्काशीयुक्त शिवलिंग की आकृति प्राप्त हुई है.रामजन्मभूमि परिसर में खुदाई का काम जारी है. इस दौरान तीन जेसीबी मशीन एक क्रेन दो ट्रैक्टर व 10 मजदूर लगाए गए हैं.

पिछले दस दिनों से यह काम चल रहा है.चंपत राय ने यह भी बताया कि इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. इन पुरातात्विक वस्तुओं को ट्रस्ट द्वारा संरक्षित किए जाने की भी योजना बन रही है. हालांकि अभी भी वहां खुदाई जारी है.मालूम हो कि लॉकडाउन के बीच अयोध्या में मंदिर का काम जारी है. चम्पत राय, विमलेंद्र मौहन प्रताप मिश्र, डॉ अनिल मिश्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी की मौजूदगी में यह कार्य हो रहा है.बताया गया है कि मन्दिर निर्माण न्यास कार्यशाला में जिन मजदूरों द्वारा पत्थरों की सफाई का काम किया जा रहा था उन मजदूरों को भी श्रीरामजन्मभूमि परिसर में कार्य हेतु लगा लिया गया है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। .. यूपी की राजधानी लखनऊ में इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल।
Next: स्वरा भास्कर ने टिक टॉक पर महिलाओं के खिलाफ दिखाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो पर उठाये सवाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.