Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
23_05_2020-pm_modi_20298002

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिए 1000 करोड़ और ओडिशा के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने एम्फन तूफान में मरने वालों के परिवार वालों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का एलान किया। शुक्रवार को पीएम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

इसके बाद बसीरहाट कॉलेज मैदान में सीएम के साथ समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने तूफान से नुकसान का आकलन किया राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एम्फन की तबाही से निपटने के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। ममता बनर्जी ने भी तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये की सहायता राशि देने का गुरुवार को ही एलान कर दिया था। शुक्रवार को यूरोपियन यूनियन ने भी एम्फन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच लाख यूरो देने की घोषणा की है।

मोदी बंगाल से ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से चक्रवात से प्रभावित जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे और समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद राज्य को 500 करोड़ रुपये आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर ओडिशा सरकार अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी, उसके बाद केंद्र सरकार की एक टीम भी इसका मूल्यांकन करने ओडिशा आएगी। इसके बाद प्रदेश को जिस तरह की सहायता की आवश्यकता होगी, केंद्र सरकार उसे पूरा करेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता सुमित व्यास पत्नी एकता कौल की प्रेग्नेंसी को खूब कर रहे एन्जॉय
Next: फीस वसूली के खिलाफ 1 जून को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई। ..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.