Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आंध्र-बंगाल को छोड़कर पूरे देश में आज से हवाई सेवा हुई शुरू …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आंध्र-बंगाल को छोड़कर पूरे देश में आज से हवाई सेवा हुई शुरू …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
OME

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लगभग दो महीने से लॉकडाउन है. इस बीच, सोमवार से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 25 मई से पूरे देश में घरेलू विमान सेवा फिर से शुरू होगी. सीमित जगहों के लिए चलने वाली इन उड़ानों के लिए दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खास प्रबंध किए गए हैं. कोरोना संक्रमण न फैले इसकी जांच के लिए एयरपोर्ट पर कड़ी सतर्कता बरती जाएगी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया, देश में नागरिक उड्डयन कार्यों की सिफारिश करने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ बातचीत का एक लंबा दिन रहा.

क्वारंटाइन के नियम:-

-जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कहा कि राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन की प्रशासनिक निगरानी में क्वारंटाइन रहना होगा.
-केरल और पंजाब सरकार ने कहा कि राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन के लिए घरों पर क्वारंटाइन रहना होगा.
-बिहार सरकार ने कहा है कि सभी यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा, जिसका उन्हें भुगतान करना पड़ेगा.
-असम सरकार ने सभी चालक दल और पायलटों को 14 दिन पृथक रहने का नियम बनाया है. जबकि यात्रियों को वह घर और सरकारी पृथक केंद्रों पर बराबर-बराबर बांट देगी.
-कर्नाटक ने कहा है कि यदि कोई यात्री बुरी तरह कोविड-19 प्रभावित राज्य से यात्रा कर रहा है तो उसे सात दिन के लिए अनिवार्य तौर पर प्रशासनिक निगरानी में रखा जाएगा. बाद में उसका कोविड-19 परीक्षण नकारात्मक आने पर उसे बाकी सात दिन घर पर पृथक रहना होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलाइका अरोड़ा ने 46 की उम्र में बिकिनी पहने समंदर किनारे डांस करती आई नजर …
Next: चांद का हुआ दीदार,लॉकडाउन में आज मन रही ईद। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.