Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के खंजर तकिया कब्रिस्‍तान के पास टांसफार्मर में लगी आग लोग हुए परेशान। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के खंजर तकिया कब्रिस्‍तान के पास टांसफार्मर में लगी आग लोग हुए परेशान। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (3)

मई माह में सबसे अधिक तापमान 24 मई को रहा। इस दिन बिजली की खपत भी एकदम से बढ गई। ऐसे में राजधानी के अलग अलग हिस्‍सों में बिजली संकट भी रहा। कानपुर रोड खंड के इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी स्थित उपकेंद्र में रविवार दोपहर को 33 हजार केवी की बिजली सप्लाई के सिस्टम में धमाका होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई पुराने लखनऊ गढी पीर का वार्ड खंजर वाली तकिया कब्रिस्‍तान में टांसफार्मर में आग लग गई, इसके कारण मुहल्‍ले में भगदड मच गई। मौके पर पहुंची दमकल गाडियों की मदद से आगे पर काबू पाया गया, वहीं बिजली महकमे को टाली टांसफार्मर रखकर आपूर्ति बहाल करने में कई घंटे लग गए

इसके कारण स्‍थानीय उपभोक्‍ताओं को बिजली व पानी दोनों ही संकट का सामना करना पडा कानपुर रोड स्थित इंद्रलोक हाइडिल कालोनी के एक पावर ट्रांसफार्मर बंद हो गया। इससे कानपुर रोड के लगभग 5000 घरों की बिजली गुल हो गई त्र अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे उपकेंद्र के इनकमिंग सिस्टम में धमाका होने से 33 केवी की सप्लाई बंद हो गई। इसी उपकेंद्र पर स्थित एक पावर ट्रांसफार्मर से जनता की बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं धमाके से सिस्टम में आए फाल्ट को सही करने में इंजीनियर और कर्मियों को लगभग सवा तीन घंटे का समय लगा। अधिशासी अभियंता के मुताबिक इनकमिंग की सप्लाई बंद होने से हिंद नगर एवं विजय नगर दोनों फीडरों से पोषित क्षेत्रों में बिजली संकट रहा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में सैफ अली खान और करीना कपुर खान ने मनाया ईद का जश्न। …
Next: घरेलू यात्रा को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी कीं नई गाइडलाइंस….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.