Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों के सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज 0.50 फीसदी घटा दी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों के सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज 0.50 फीसदी घटा दी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (4)

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज 0.50 फीसदी घटा दिया है. इससे पहले, बैंक ने पिछले महीने डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को दो बार घटाया था. बैंक के सेविंग अकाउंट पर घटी हुई दरें 25 मई से लागू हो गई हैं बैंक ने एक बयान में कहा कि एक लाख रुपये से ज्यादा की दैनिक जमा रकम पर ब्याज 4 फीसदी मिलेगा जो पहले 4.50 फीसदी था. वहीं उससे कम जमा पर ब्याज 3.50 फीसदी होगा. इसका मतलब है कि एक लाख रुपये से कम के डिपॉजिट पर बैंक 3.50 फीसदी की दर से ब्याज देगा.

ब्याज दर में बदलाव भारतीय नागरिकों के जमा खातों पर ही लागू होगा. रिजर्व बैंक के नीतिगत दर कम किये जाने के साथ साथ अभी कर्ज की मांग कम होने से बैंकों की ब्याज दरें कम हो रही हैं.देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई बचत जमा खाते पर 2.75 फीसदी ब्याज दे रहा है जबकि यस बैंक समेत दूसरे बैंकों ने डिपॉजिट पर आने वाले समय में ब्याज घटाए जाने के संकेत दिये हैं.कोटक महिंद्रा बैंक की पहचान निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक के तौर पर होती थी लेकिन पिछले कुछ समय से बैंक लगातार ब्याज दरों में कटौती कर रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 1 लाख 40 हज़ार के पार,6,535 नए केस…….
Next: 1 जून से उत्तर पूर्वी के इस राज्य के लोगों को मिलेगा महंगा पेट्रोल-डीजल आइये जानते है। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.