Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन हॉटस्पॉट और घटे अब संख्या हुई 5 …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन हॉटस्पॉट और घटे अब संख्या हुई 5 …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
lockdown

लखनऊवासियों के लिए मंगलवार का दिन इस लिहाज से सुकून भरा है कि तीन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट की श्रेणी से मुक्त कर दिया गया है। यानि अब यह क्षेत्र कोरोना संक्रमण के गंभीर खतरे से बाहर हो गए हैं। लोगों के संयम व जागरूकता के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस एवं प्रशासन की सख्ती को इस नतीजे की वजह माना जा रहा है अप्रैल में हॉटस्पॉट बनाए गए नजरबाग वार्ड का फूलबाग, नक्खास का कटरा अजमबेग और हसनगंज का नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा का इलाका अब इस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। लिहाजा अब सिर्फ पांच हॉटस्पॉट ही राजधानी में रह गए हैं।

इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार शारीरिक दूरी के साथ अन्य गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रही थी। पिछले 24 दिनों में इन क्षेत्रों में कोई नया मामला नहीं आने के बाद हॉटस्पॉट का टैग हटा दिया गया सीएमओ डाॅ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इन तीनों हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में तीन मई से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 24 दिन का समय गुजरने के बाद कोरोना का खतरा ऐसे क्षेत्रों में कम हो जाता है। मंगलवार को इस बाबत पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।

ये वो क्षेत्र जो अब भी है हॉटस्‍पॉट

थाना कैसरबाग नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड)
तोप खाना थाना कैंट
कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आस पास का क्षेत्र
खंदारी लेन, लाल बाग़
थाना कैंट मस्जिद अलीजान के आस पास का क्षेत्र

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी व डोभाल ने सेना प्रमुखों से की मुलाकात साथ ही की अहम बैठक। ….
Next: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 1 लाख 51 हजार के पार 24 घंटों में 6387 नए मामले आये सामने। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.