Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चंदौली में देर रात मालगाड़ी से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

चंदौली में देर रात मालगाड़ी से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

चंदौली में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय हिनौता गांव के नजदीक मंगलवार को मालगाड़ी से कटकर महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. ड्राइवर द्वारा मंडल मुख्यालय को सूचना देने के बाद मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंच गये. इसके बाद शवों को विशेष ट्रेन में रखकर चंदौली-मंझवार स्टेशन पहुंचाया गया मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मालगाड़ी गुजर रही थी. इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय किशोरी व 12 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. चालक से घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी प्रेमचंद, सदर कोतवाली व अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं डीआरएम पंकज सक्सेना भी जीआरपी जवानों के साथ विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे.

पुलिस

व जीआरपी ने स्थानीय लोगों से बात कर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मृतकों के पास कागजात होने की उम्मीद से जवानों ने रेलवे ट्रैक पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई कागजात नहीं मिला. एसपी ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के जान पड़ते हैं. मामला दुर्घटना का नहीं, बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है ट्रेन से बुरी तरह कटने से शव क्षत-विक्षत हो गये हैं. शिनाख्त में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसे हादसा अथवा आत्महत्या माना जाए, इसको लेकर रहस्य गहरा गया है. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर तफ्तीश कर रही है. मौके से एक मोबाइल फोन मिला है. फिलहाल पुलिस सिम के जरिये जानकारी जुटाने में लगी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी प्रहलाद जानी का हुआ निधन लगभग 76 साल तक बिना अन्न-जल के रहे। …
Next: BPCL ने सिलेंडर बुकिंग के लिये एक नए व्हॉट्सएप बिजनेस चैनल की शुरुआत की। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.