Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को दिया जवाब कही बड़ी बात। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को दिया जवाब कही बड़ी बात। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (22)

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल गांधी पर पलटवार किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के संकल्प को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने और कोरोना को लेकर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का भी आरोप लगाया रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बैकफुट पर खेल रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा, जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है तबसे राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी होमवर्क करते नहीं हैं. बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल गांधी की फितरत बन गयी है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उसकी आबादी है 142 करोड़. उसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं. इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है. भारत में चार हजार तीन सौ पैंतालिस लोगों की मौत हुई है रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं और इसका नतीजा हमारे सामने है. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन में ताली बजाने के लिए कहा तो राहुल गांधी ने उसका मजाक बनाया. राहुल गांधी ने दीया जलाने का भी विरेध किया, जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहम्मद आसिफ ने किया खुलासा कहा अख्तर की तेज गेंदों को देख सचिन ने कर ली थी अपनी आंखें बंद। …
Next: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के विवाद के बीच पिस रहे हैं प्रवासी श्रमिक। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.