Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या लॉक डाउन खुलने की मिलेगी कोई चाबी या आएगा लॉक डाउन 5 PM मोदी,अमित शाह के बीच चर्चा जारी। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

क्या लॉक डाउन खुलने की मिलेगी कोई चाबी या आएगा लॉक डाउन 5 PM मोदी,अमित शाह के बीच चर्चा जारी। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (9)

लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक चल रही है. अमित शाह ने कल सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों की राय से पीएम मोदी को अवगत कराया जा रहा है दरअसल, लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई की आधी रात समाप्त होना है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर लॉकडाउन के भविष्य के बारे में उनकी राय मांगी. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने जानना चाहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं.गृह मंत्री अमित शाह ने अर्थव्यवस्था को और खोलने को लेकर विभिन्न राज्यों की आशंकाओं और चिंताओं को सुना.

पश्चिम बंगाल जैसे राज्य जब श्रमिक ट्रेनें शुरू हुईं थीं, तब प्रारंभ में बड़े पैमाने पर प्रवासियों को लेकर चिंतत थे. हरियाणा ने गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली से लगी सीमा को सील कर दिया.लॉकडाउन के हर चरण की अवधि पूरी होने के बाद आमतौर पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस होती रही है, लेकिन इस बार अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है.जब लॉकडाउन 4.0 शुरू हुआ था, तब गृह मंत्रालय ने कहा था कि देशभर में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगीय. इनमें यात्रियों की सभी घरेलू हवाई यात्रा शामिल हैं. हालांकि लॉकडाउन की आधी अवधि बीतने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरेलू उड़ान सेवा फिर से सशर्त शुरू करके सभी को चौंका दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कई राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार,पहाड़ी इलाकों में भी आंधी और बारिश की संभावना। ….
Next: अभिनेत्री अदा शर्मा ने कही ये बड़ी बात,कोरोना के बाद लोगों में आएगा बड़ा बदलाव। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.