Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इकबाल अंसारी का बड़ा बयान कहा अब हिंदू-मुस्लिम का कोई भी विवाद ना रहे,विध्वंस का केस भी जल्द हो समाप्त। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

इकबाल अंसारी का बड़ा बयान कहा अब हिंदू-मुस्लिम का कोई भी विवाद ना रहे,विध्वंस का केस भी जल्द हो समाप्त। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2019_7image_15_39_307962460iqbalansari-ll

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने विवादित ढांचा विध्वंस मामले को लेकर सीबीआई की अदालत में चल रहे मामले को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सरकार से गुजारिश की है. रामजन्मभूमि विवाद को पिछले साल 9 नवंबर को आए फैसले ने समाप्त कर दिया. अब विवादित ढांचा विध्वंस को लेकर सीबीआई की अदालत में सुनवाई चल रही है. जिसको लेकर बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने तो मंदिर-मस्जिद पर फैसला कर दिया और मंदिर के पक्ष में फैसला आ गया है. कोर्ट के माध्यम से सारा विवाद समाप्त हो गया है और कोर्ट के इस फैसले का सभी लोगों ने सम्मान भी किया है. अब रहा बाबरी विध्वंस का मामला जो सीबीआई का मुकदमा है सरकार को इसे भी समाप्त कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अब राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के नाम का कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए. हमारे देश में सांप्रदायिक नाम की कोई चीज न रहे. देश में हिंदू-मुस्लिम का कोई भी विवाद ना रहे. अब इस मामले को आगे ना बढ़ाया जाए, इसको भी खत्म कर दिया जाए।अंसारी ने कहा कि हम केवल इतना चाहते हैं कि अब हिंदू और मुस्लिम का कोई भी विवाद ना रहे. उन्होंने कहा कि 28 साल तक रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का मुद्दा राजनीति में घूमता रहा. सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के हक में फैसला कर दिया और इस फैसले का हिंदू और मुसलमानों दोनों ने सम्मान किया. अब जो विध्वंस का मामला है, सरकार को चाहिए इसको भी जल्द से जल्द खत्म कर दें. सरकार को अब जो भी करना है वह करें, फैसला मंदिर के हक में आ चुका है. हम यह चाहते हैं अब इसको आगे ना बढ़ाया जाए. अब इसको भी खत्म कर दिया जाए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्मला सीतारमण ने भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर दिया बड़ा बयान। …
Next: नीतीश कुमार ने मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में अलग रखने के दिए आदेश। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.