Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 2 महीने से ज्यादा समय के बाद आज पहली 200 पैसेंजर ट्रेन मुंबई से हुई रवाना। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

2 महीने से ज्यादा समय के बाद आज पहली 200 पैसेंजर ट्रेन मुंबई से हुई रवाना। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (1)

लगभग दो महीने के लंबे इंतेजार के बाद थम चुकी पैसेंजर ट्रेनें पटरियों की तरफ लौटने लगी हैं. जैसा कि भारतीय रेलवे की तरफ से वादा किया गया था कि 1 जून से देश में करीब 200 पैसेंजर ट्रेनें यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी. इसी क्रम में अपने वादे को निभाते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के लिए महानगरी एक्सप्रेस 31 मई की देर रात 12:10 बजे अगला दिन लगने के साथ ही रवाना की गई यात्रियों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियातन रेल से यात्रा करने के लिए सभी नियमों का पालन किया. सभी यात्री स्टेशन परिसर में चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखे. सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठने से पहले थर्मल स्क्रीन से गुजरना पड़ा.

देशभर में आम इंसानों के लिए रेल सेवा बहाल करने के लिए यात्रियों ने भारतीय रेलवे के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया. रेलवे के मुताबिक, पहले ही दिन एक लाख 45 हजार यात्री ट्रेनों में सफर करेंगे.आपको मालूम हो कि इससे पहले भी रेलवे की तरफ से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिससे कि लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं. इन ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकटों की बुकिंग 21 मई से शुरू हो चुकी थी. हालांकि रेलवे की तरफ से पहले ही है साफ कर दिया गया था कि जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होगा, उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुःखद खबर। .. सिंगर वाजिद खान का हुआ निधन,फिल्म इंडस्ट्री में गाए थे कई मशहूर गाने। ….
Next: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1 लाख 90 हजार के पार,8392 नए केस……

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.