Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (19)

उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक गुरुवार को कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई जगहों पर तेज अंधड़ आने की भी संभावना है. आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसे ऑरेंज अलर्ट कहा गया है बारिश और अंधड़ का खासा असर मध्य यूपी के जिलों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान यदि किसी को यात्रा करनी हो तो उसे या तो यात्रा अपनी टाल देनी चाहिए या बहुत सावधानी से यात्रा करने की जरूरत है. मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आज गुरुवार को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, खासकर पश्चिमी यूपी, इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी भारी बारिश संभव है कुछ ही देर पहले मौसम विभाग ने ब्रज क्षेत्र, बुंदेलखंड और लखनऊ के आसपास के जिलों में दोपहर तक तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना जारी की है.

इनमें अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, महोबा, बांदा, उन्नाव, लखनऊ और सीतापुर जैसे जिले शामिल है. कई जिलों में तो इसका असर भी देखने को मिल रहा है जहां आधी रात से हल्की बारिश शुरू भी हो गई है. उन्होंने ये भी बताया कि अंधड़ और बारिश का यह सिलसिला कल शुक्रवार को भी जारी रहेगा. हालांकि इसके बाद तेवर थोड़े ढीले पड़ जाएंगे. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 6 जून से फिर से मौसम के खुल जाने की संभावना है इस बीच अब लगातार उमस बढ़ती जाएगी. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में आने वाला मानसून अभी तक के अनुमान के मुताबिक तय समय पर ही है. इसमें किसी भी तरीके की देरी नहीं हुई है. बता दें कि यूपी में मानसून का आगमन 20 जून के नजदीक होने की संभावना है. यह प्रदेश के पूर्वी जिलों के रास्ते राज्य में दाखिल होगा.

Post navigation

Previous: सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर किया एक और बड़ा खुलासा। ….
Next: फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का 90 साल की उम्र में मुम्बई में हुआ निधन। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.