Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहराइच में तेंदुए के आतंक से दहशत लोगों का किया जीना मुश्किल 6 लोग घायल। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बहराइच में तेंदुए के आतंक से दहशत लोगों का किया जीना मुश्किल 6 लोग घायल। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज क्षेत्र में खूंखार जानवरों का आतंक जारी है. जंगल से निकले तेंदुए और बाघ लगातार राहगीरों और ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला के मुर्तिहा इलाके का है. जहां पर गश्त पर निकले दारोगा और वनकर्मी समेत 6 लोगों को तेंदुए ने घायल कर दिया वनकर्मियों के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य राहगीरों को भी तेंदुए ने घायल किया है. सभी घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है. बताया जा रहा है कि इलाकाई दारोगा राजकुमार हमराही के साथ गश्त पर थे,

तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया. खूंखार तेंदुए के हमले में छह लोग जख्मी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंचे डब्लूडब्लूएफ के कर्मचारी और वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने की जुगत में जुट गए. हालांकि काफी देर तक ये मामला बहराइच और लखीमपुर के सीमा विवाद को लेकर भी फंसा रहा, लेकिन आखिरकार अब कतर्नियाघाट वन्यजीव की टीम और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की कवायद की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 2 लाख के पार। ….
Next: जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल। …

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 12 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.