Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया में जिलापूर्ति कार्यालय में अचानक छापेमारी करने पहुंचे। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया में जिलापूर्ति कार्यालय में अचानक छापेमारी करने पहुंचे। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

यूपी के बलिया नगर क्षेत्र से बीजेपी विधायक और योगी सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला जिलापूर्ति कार्यालय पर औचक छापेमारी करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राशन कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर अपात्रों को कार्ड जारी हुआ, तो जेल की हवा भी खानी पड़ेगी. दरअसल, मंत्री जी को राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने जिलापूर्ति कार्यालय पर औचक छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर को कार्य मे लापरवाही बरतने को लेकर चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गरीबों के राशन कार्ड में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. उनपर सख्त कार्रवाई होगी.

जैसे ही मंत्री जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले राशन कार्ड बनाने से संबंधित पूछताछ शुरू कर दी. सप्लाई इंस्पेक्टर से जरूरी जानकारी ली और उसके बाद डीएसओ केजी पांडेय से भी पूछताछ कर जानकारी ली. तभी कार्यालय में पहुंचे एक आम आदमी ने मंत्री के सामने अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी का चिट्ठा खोलकर रख दिया. उसने कार्यालय में लंबे समय से दौड़ाने की शिकायत की. साथ ही, कोटेदार व विभाग की मिलीभगत की पोल खोलना भी शुरू कर दी. इसपर मंत्री ने सभी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर ये सभी शिकायतें सही पाई गईं, तो जिम्मेदार व्यक्ति की खैर नहीं होगी. इसके साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वो स्वयं समीक्षा करते रहें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल। …
Next: कर्नाटक में स्कूल खोलने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कही बड़ी बात। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.