Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झारखंड और कर्नाटक में भूकंप का झटका महसूस किया तीव्रता 4.7 और 4 ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

झारखंड और कर्नाटक में भूकंप का झटका महसूस किया तीव्रता 4.7 और 4 ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया. झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई. फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में झटके महसूस किए गए थे. इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

3 जून, 2020- नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था.

29 मई, 2020- दिल्ली और इसे सटे कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई.

28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 2.5 थी. यानी 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

15 मई, 2020- 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया था. हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी.

10 मई, 2020- 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी.

13 अप्रैल, 2020- 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी. भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था.

12 अप्रैल, 2020- रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन था. इसके बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

20 दिसंबर, 2019- शाम 5 बजकर 9 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नाटक में स्कूल खोलने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कही बड़ी बात। ….
Next: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। ….

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 12 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.