Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लालू यादव के 73 जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने लिया फैसला कहा आज हम मनाएंगे गरीब सम्मान दिवस। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लालू यादव के 73 जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने लिया फैसला कहा आज हम मनाएंगे गरीब सम्मान दिवस। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन है. आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर 72,000 से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाने का एलान किया है. आज के दिन को आरजेडी ‘गरीब सम्मान दिवस’ के रूप में मनाएगी. आरजेडी के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी तेजस्वी यादव ने लिखा आदरणीय लालू प्रसाद जी ने जीवन के 72 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं. हमने प्रण लिया है कि 11 जून उनके जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे. कम से कम 72000 से अधिक गरीबों को खाना खिलाएंगे. हम 144 करोड़ की 72000 एलईडी स्क्रीन नहीं लगाते, बल्कि गरीबों को भोजन खिलाने का प्रयास करते हैं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने फैसला किया है कि इस बार उनका जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा

बल्कि उसे हम ‘गरीब सम्मान दिवस’ के रूप में मनाएंगे. केक और दिया बत्ती जलाए बिना ही गरीबों को सम्मान देकर, उनका पेट भरकर उनका सम्मान करेंगे. हम लोगों की चिंता गरीब, बेरोजगार और किसान है. वहीं, सत्ता में जो बीजेपी-जेडीयू वाले नीतीश कुमार हैं, उनको केवल चुनाव की चिंता है, हम लोग गरीब के साथ खड़े हैं और ये लोग गरीबों का पेट न भरकर अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए खड़े हैं राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के द्वारा लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन रिम्स परिसर में दिन के दोपहर 12 बजे गरीबों के साथ मनाया जाएगा. लालू प्रसाद फिलहाल चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं. तेजस्वी यादव बुधवार को रांची के लिए निकल गये. वह आज लालू यादव से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना को लेकर CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन। ….
Next: बिहार में अब तक 1 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट,कोरोना से अब तक 34 लोगों की मौत। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.