Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रॉयल एनफील्ड ने शुरू किए अपने स्टोर्स उठाए नए कदम आइये जानते है। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रॉयल एनफील्ड ने शुरू किए अपने स्टोर्स उठाए नए कदम आइये जानते है। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

कोरोना वायरस के कारण बंद पड़े बिजनेस अब दोबारा शुरू होने लगे हैं. देश का ऑटोमोबाइल मार्केट लॉकडाउन के पहले से ही खराब दौर से गुजर रहा था, लेकिन लॉकडाउन ने स्थिति को और बिगाडॉ दिया. अब धीर-धीरे कंपनियां पटरी पर लौटने का प्रयास कर रही हैं. देश की बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी ‘रॉयल एनफील्ड’ ने देशभर में अपने 90 फीसदी रीटेल स्टोर्स को दोबारा खोल दिया है कार एंड बाइक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज बाइकिंग में भारत की शीर्ष निर्माता रॉयल एनफील्ड ने सेल्स और सर्विसिंग के लिए देशभर में मौजूद अपने 850 स्टोर्स को फिर से खोल दिया है. इनके अलावा 425 स्टूडियो स्टोर्स भी दोबारा शुरू हो गए हैं हालांकि, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में अभी भी पूरी तरह से फंक्शनिंग शुरू नहीं हो पाई है.

कंपनी के मुताबिक इन इलाकों में आंशिक तौर पर ही स्टोर्स खोले जा रहे हैं. कंपनी ने अलग-अलग फेज में अपनी मैन्युफैक्चरिंग भी चालू कर दी है नए हालात में कंपनी ने अपनी सर्विस में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऑनलाइन खरीद से लेकर ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों के लिए पेश की हैं. इसके तहत कंपनी की मोबाइल सर्विस वैन ग्राहकों के पास जाकर उनकी बाइक की सर्विसिंग करेगी. जुलाई तक ये सुविधा कंपनी के सभी स्टोर्स में मिलने लगेगी वहीं अब ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उनके घरों में जाकर उपलब्ध कराई जाएगी. ग्राहक टेस्ट ड्राइव के लिए आवेदन करेंगें और कंपनी उनके घर में ही टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक पहुंचाएगी. साथ ही ग्राहकों को नए वाहन की होम डिलिवरी भी की जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने किया खुलासा इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर लगाया नस्लवाद का आरोप। ….
Next: एक्ट्रेस बेनाफ्शा सूनावाला ने शेयर की टॉपलेस फोटो हुआ बवाल। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.