Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज लॉकडाउन के दौरान भी समय का कर रही सदुपयोग। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज लॉकडाउन के दौरान भी समय का कर रही सदुपयोग। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Jacqueline-1466354961_835x547

बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी समय का सदुपयोग करना और चीजों के प्रति सकारात्मक रवैया बनाए रखना निश्चित रूप से जानती हैं. अपने समय का सदुपयोग करते हुए दूसरों को प्रेरित करना उन्हें अच्छे से आता है! जैकलीन से जब लॉकडाउन के दौरान व्यस्त रहने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने कहा, हां, मेरी फिल्म की रिलीज, प्रोमोशन, सलमान के साथ गाना, बादशाह के साथ गाना, मैगजीन शूट और अब शो- जब काम की बात आती है, तो मुझे महसूस ही नहीं हो रहा है कि मैं लॉकडाउन में हूं, शुक्र है कि ऐसा हो रहा है.

अभिनेत्री ने आगे कहा, व्यक्तिगत रूप से मैं सकारात्मक बने रहने की कोशिश कर रही हूं और वह सब कर रही हूं जिससे मैं खुद को व्यस्त रख सकूं. मैं यथासंभव प्रोडक्टिव बने रहने की कोशिश करती हूं. घर में रहना और अपने रोजमर्रा के काम के लिए बाहर न जाना, कुल मिलाकर यह हर किसी के लिए एक कठिन समय रहा है, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं खुद को व्यस्त रखने में सक्षम रही हूं. हमें इस समय का जितना संभव हो सके उतना सदुपयोग करना चाहिए. साथ ही मुझे उम्मीद है कि इस कठिन समय के खत्म होते ही हम सब एक बार फिर से अपनी सामान्य जिंदगी की शुरुआत करेंगे.

जैकलीन पिछले कुछ दिनों तक अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ के प्रोमोशन में व्यस्त थीं, जिसमें वह एक अनदेखे किरदार में नजर आई हैं अभिनेत्री ने इस साल सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘तेरे बिना’ के अलावा ‘मेरे अंगने में’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे कुछ बेहतरीन हिट गाने भी दिए हैं. यहां तक कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए घर पर शूट किया गया ‘होम डांसर’ नामक शो भी पेश किया है, जिसमें कि वह शो की मेजबान थीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्वेता तिवारी ने पति से अलग होने की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन। …..
Next: एली अबराम का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.