Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार के पार। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार के पार। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (17)

देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है. शुक्रवार को करीब 11 हजार नए मामले सामने आए और करीब 400 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है, जिसमें 8498 लोग जान गंवा चुके हैं पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है. एक दिन में कंफर्म केस और मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. कोरोना से अब तक 1 लाख 47 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं. अब देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है.कोरोना के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं.

यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 97 हजार 648 हो गया है, जिसमें से 3590 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 46 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि करीब 48 हजार एक्टिव केस है वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 1800 से अधिक नए केस आए हैं. अब कुल मरीजों की संख्या 34 हजार 687 हो गई है, जिसमें 1085 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 12 हजार 731 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20 हजार 871 एक्टिव केस है उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है. यहां कोरोना की चपेट में आकर 345 लोग जान गंवा चुके हैं. गनीमत की बात है कि यहां एक्टिव केस की संख्या, ठीक होने वाले केस की संख्या से कम है. राज्य में अभी 4451 एक्टिव केस है, जबकि 7292 लोग ठीक हो चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: करीना कपूर तैमूर अली खान को एक्टर नहीं बनाना चाहती तो क्या चाहती है ??
Next: राहुल गांधी ने कोविड 19 को लेकर अमेरिका के डिप्लोमेट निकोलस बर्न्स से बातचीत की …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.