Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत-नेपाल सीमा पर हुआ विवाद 4 भारतीयों को लगी गोली। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

भारत-नेपाल सीमा पर हुआ विवाद 4 भारतीयों को लगी गोली। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
indo-nepal-border_b_180120

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से जबरदस्‍त फायरिंग की गई है. फायरिंग की इस घटना में जहां 4 भारतीयों को गोली लगी है, वहीं एक शख्स की मौत भी हो गई है. बता दें कि भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है. नेपाली संसद ने इसको लेकर एक प्रस्‍ताव भी पारित किया है, जिसमें भारत के कई सीमावर्ती हिस्‍सों को नेपाल का बताया गया है. इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है.गोली लगने से घायल होने वाले में से दो की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है. जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर विवाद हुआ था, जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई. फायरिंग की इस घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. मौके पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी रवाना हो चुके हैं.

दोनों देशों के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है. भारत का कहना है कि इस पूरे मसले की वजह से दोनों देशों के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है. बातचीत से पहले नेपाल को भारत का भरोसा जीतना होगा. सारा मामला नेपाल के नए नक्शे को लेकर. इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया है. इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं. नेपाल ने अपने नक्शे में कालापानी के 60 वर्गकिलोमीटर को अपना बताया है. इसी तरह से लिम्पियाधुरा के 395 वर्गकिलोमीटर पर नेपाल ने अपना दावा जताया है. नेपाल की कैबिनेट की एक बैठक में इस मैप को मंजूरी दी गई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने कोविड 19 को लेकर अमेरिका के डिप्लोमेट निकोलस बर्न्स से बातचीत की …..
Next: आजमगढ़ में दलित बच्चियों के साथ छेड़खानी पर सीएम योगी सख्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.