Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतो में हो रहा लगातार इजाफा जाने आज के दाम। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पेट्रोल-डीजल की कीमतो में हो रहा लगातार इजाफा जाने आज के दाम। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
09_06_2020-petrolprice_20369782_101024824

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा है. पेट्रोल-डीजल लगातार सातवें दिन महंगा हुआ है. शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 0.59 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 75.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत 0.58 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 73.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पिछले सात दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 3.9 रुपये और चार रुपये की कुल बढ़ोतरी हुई पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के मुताबिक, मई में तेल की कुल खपत 1.465 करोड़ टन रही. ये खपत अप्रैल की तुलना में 47.4 फीसदी ज्यादा है, लेकिन पिछले साल मई की तुलना में यह मांग 23.3 फीसदी कम है इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 75.16 रुपये, 77.05, 82.10 रुपये और 78.99 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 73.39 रुपये, 69.23 रुपये, 72.03 रुपये और 71.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है

पिछले साल तक पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतों में से 50 फीसदी टैक्स लगाया जाता रहा था. अब करीब 69 फीसदी टैक्स लगाया जा रहा है. सबसे ज्यादा टैक्स भारत में ही लगाया जा रहा है. दुनिया के अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स देखें तो भारत के बाद इटली में इन पर 64 फीसदी टैक्स लगता है. फ्रांस और जर्मनी इन फ्यूल पर 63 फीसदी टैक्स वसूलते हैं. ब्रिटेन में 62 फीसदी,स्पेन में 53 फीसदी, जापान में 47 फीसदी और कनाडा में 33 फीसदी टैक्स लगाया जाता है. वहीं अमेरिका में तो पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ 19 फीसदी टैक्स ही वसूला जाता है. इस तरह देखा जाए तो दुनिया में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स भारत में ही वसूला जाता है.

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ :योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे ….
Next: बसपा सुप्रीमो मायावती बोली आजमगढ़ में दलित उत्पीड़न पर योगी को कहा देर आये पर दुरस्त आये। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.