Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉकडाउन की मार के बाद शॉपिंग मॉल में छंटनी का दौर हुआ शुरू। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन की मार के बाद शॉपिंग मॉल में छंटनी का दौर हुआ शुरू। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

लॉकडाउन की वजह से कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है. सबसे ज्यादा प्रभावित रिटेल सेक्टर में लोगों की नौकरियां जाने का सिलसिला जारी है. रिटेल स्टोर चेन शॉपर्स स्टॉप ने अपने लगभग 1100 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. कंपनी प्रबंधन के मुताबिक इस ब्रांड के अलग-अलग स्टोर्स से 1100 लोगों को निकाला जा रहा है. मुंबई हेड ऑफिस से 100 लोगों को निकाला गया है. कंपनी ने कहा है कि जिन स्टोर्स में बिक्री बहुत कम है वहां का ऑपरेशन बंद करने का फैसला किया गया है दरअसल शॉपिंग मॉल खोलने की इजाजत मिलने के बाद ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं. इसका बिक्री पर सीधा असर पड़ा है. दिल्ली-एनसीआर में शॉपर्स स्टॉप के सभी स्टोर खुले हैं. लेकिन कुछ दूसरे राज्यों इस चेन के स्टोर बंद हैं. ऊपर से बिक्री कम होने की वजह से चेन के सामने खर्चा कम करने के अलावा और कुछ चारा नहीं बचा था. ऐसे में कर्मचारियों पर गाज गिरी.कंपनी ने कहा है कि जिन लोगों को निकाला गया है, उन्हें दो महीनों की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा मांग में तेजी आने पर जब ज्यादा लोगों की जरूरत होगी तो इन्हें दोबारा काम पर रखा जा सकता है.

इससे पहले रेमंड ने भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. दरअसल लॉकडाउन की वजह से बढ़ी बेरोजगारी के दौर में लोगों की परचेजिंग पावर घट गई है. दूसरे, एहतियात के तौर पर लोग शॉपिंग मॉल और दुकानों में खरीदारी के लिए नहीं जा रहे हैं. इसलिए बिक्री घट गई है. ऐसे में रिटेल इंडस्ट्री की कंपनियां अपना खर्चा कम करने और सर्वाइव करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं.कुछ कंपनियों का कहना है कि उनके पास बिल्कुल ऑर्डर नहीं है. रिटेल कंपनियों का तो और भी बुरा हाल है. खास कर शॉपिंग मॉल के स्टोर महंगे रखरखाव के बोझ के तले दबे हुए हैं. इसलिए बिजनेस में बने रहने के लिए वह कर्मचारियों की संख्या घटाने पर मजबूर हैं.

Post navigation

Previous: मिलेगी गर्मी से राहत लखनऊ सहित इन जिलों में प्री मानसून बारिश। ….
Next: हरभजन सिंह ने ग्रेग चैपल को लेकर दिया एक बड़ा बयान कहा। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.