Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम प्रवासी श्रमिकों को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम प्रवासी श्रमिकों को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कोरोना महामारी की वजह से देश में हुए लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग राज्यों से लौटे लाखों कामगारों और श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1.35 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के ऑफर लेटर सौंपेंगे. यह रोजगार एमएसएमई सेक्टर और रियल एस्टेट से जुड़े हैं लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है. आज जिन-जिन प्रवासी श्रमिकों को नौकरी के लिए ऑफर लेटर दिया जाएगा उन्हें नोएडा के गारमेंट इंडस्ट्री और रियल एस्टेट सेक्टर में काम मिलेगा इस पहले पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मनरेगा के तहत प्रदेश में 57 लाख 12 हजार श्रमिकों को कार्य मिला है जो वर्तमान में देश में सर्वाधिक है. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी औद्योगिक इकाइयों का सर्वे कराते हुए इन इकाइयों में रोजगार की आवश्यकता का आंकलन किया जाए और डिमांड के अनुरूप मैन पॉवर मुहैया करवाया जाए.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच प्रदेश में ट्रेन, बस व निजी माध्यमों से अब तक करीब 32 लाख श्रमिक व कामगार यूपी पहुंचे हैं. योगी सरकार इन सभी कामगारों व श्रमिकों को प्रदेश में ही रोजगार देने के लिए कार्ययोजना पर काम कर रही है. इसी क्रम में 15 लाख से ज्यादा श्रमिको की स्किल मैपिंग भी करवाई गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री अधिकारियों को यह निर्देश भी दे चुके हैं कि वापस लौटे श्रमिकों और कामगारों का पलायन फिर से न हो, लिहाजा सभी को उनकी योग्यता, अनुभव और क्षमता के अनुरूप प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाए. इसके लिए एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सड़क निर्माण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं.

Post navigation

Previous: कोविड-19 के इस समय में Mother Dairy ने Zomato के साथ किया करार। ….
Next: पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.