Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश के 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू। ….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

देश के 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार 19 जून को मतदान शुरू हो गया. इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे अहम राज्य हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. राज्यसभा की इन सीटों के लिए मार्च के महीने में चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण चुनाव आयोग ने इन्हें स्थगित कर दिया था गुजरात और आंध्र प्रदेश में 4-4 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों पर सदस्यों का चयन होना है. इनके अलावा झारखंड से दो, जबकि मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सदस्य राज्यसभा में जाएंगे. वोटों की गिनती शुक्रवार शाम को ही हो जाएगी मध्य प्रदेश में 3 सीटों के लिए मतदान होना है.

यहां सत्तारूढ़ बीजेपी से पूर्व कांग्रेसी सांसद और हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से अनुभवी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी हैं बीजेपी के पास कम से कम 107 वोट हैं, जिसके चलते 2 सीटों पर पार्टी की जीत तय है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर कब्जा करना तय है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बीजेपी नेताओं ने सुबह जल्दी ही अपना वोट डाल दिया वहीं कांग्रेस विधायकों एक बस में बैठकर वोट देने गए. ये सभी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर मौजूद थे और यहां से बस में बैठकर मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या भारत चीन में होगा युद्ध ? अगर हुआ तो भारत की स्थिति है बेहद मजबूत। ……
Next: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.