Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी एसटीएफ ने जारी किया कॉन्फिडेन्सिल लेटर,52 चाइनीज ऐप हटाने के दिए आदेश। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी एसटीएफ ने जारी किया कॉन्फिडेन्सिल लेटर,52 चाइनीज ऐप हटाने के दिए आदेश। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक कॉन्फिडेन्सिल लेटर जारी कर अपने सभी कर्मचारियों को चाइनीज ऐप हटाने के निर्देश दिए हैं. एसटीएफ के भीतर एक इंटरनल लेटर जारी किया गया है. इसके मुताबिक, सभी 52 चाइनीज एप्स को जल्द से जल्द अनइनस्टॉल करने को कहा गया है, क्योंकि इससे डाटा चोरी की संभावना काफी ज्यादा है आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने मोबाइल से 52 चाइनीज ऐप हटाने का आदेश दिया है. एसटीएफ के लोगों और उनके परिजनों को ऐप हटाने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के बाद एसटीएफ की ओर से आदेश जारी किया गया है. इन ऐप से व्यक्तिगत और अन्य डाटा चोरी होने की आशंका जताई गई है गौरतलब है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 52 ऐसे ऐप्स की लिस्ट सरकार को दी है जो चीन से जुड़े हुए हैं. इन्हें ब्लॉक करने की मांग की गई थी. ये लिस्ट अप्रैल में तैयार की गई थी.

इस लिस्ट में टिक टॉक, जूम ऐप, यूसी ब्राउजर, क्लीन मास्टर, जेंडर और शेयर चैट जैसे पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक इन ऐप्स को ब्लॉक करने या न यूज करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. चूंकि इन ऐप्स को भारत में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं. इसके पीछे की वजह प्राइवेसी बताई जा रही है. आए दिन चीनी ऐप्स पर भारतीय यूजर्स का डेटा चीन के सर्वर भेजने का आरोप लगाया जाता रहा है इस लिस्ट में पांच वीडियो शेयरिंग ऐप्स हैं और दिलचस्प ये है ज्यादातर चीनी स्मार्टफोन कंपनियां इनमें से कोई न कोई न कोई ऐप अपने स्मार्टफोन्स में देती ही हैं. ये ऐप्स हैं – टिक टॉक, विगो वीडियो, बीगो लाइव, वेबो, वी चैट, हलो और लाइक. इसके अलावा कई ई-कॉमर्स ऐप भी शामिल हैं.

Post navigation

Previous: कानपुर में 49 पॉजिटिव केस सामने आने से प्रशासन में मचा हड़कंप। …..
Next: जम्मू कश्मीर के सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,8 आतंकियों को मार गिराया। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.