Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उठाये सवाल। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उठाये सवाल। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pti1-18-2020-000033b-1579340913

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर पीएम मोदी के बयान को लेकर शनिवार को सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दी है. उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सीमा में कोई विदेशी नहीं है. अगर यह सही है तो 5-6 मई को क्या हुआ? पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच संघर्ष क्यों हुआ? भारत ने अपने 20 जवानों क्यों खोए? पूर्व गृह मंत्री ने यह सवाल भी किया की अगर चीनी सैनिकों ने कोई घुसपैठ नहीं की है तो फिर छह जून को कोर कमांडर स्तर की बैठक क्यों हुई थी? क्या यह बैठक मौसम के बारे में हुई थी? अगर कोई चीनी सैनिक ने एलएसी पार नहीं किया तो फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान में पूर्व यथास्थिति की बहाली की बात क्यों हुई?

उन्होंने यह भी पूछा, क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लिन चिट दिया है? अगर ऐसा है तो फिर चीन से बातचीत क्यों? मेजर जनरल बातचीत क्यों कर रहे हैं और किस बारे में बात कर रहे हैं? दरअसल, पीएम मोदी ने भारत-चीन तनाव पर शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है. प्रधानमंत्री ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के अंत में कहा कि चीन ने जो किया है उससे पूरा देश आहत और आक्रोशित है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सूर्यग्रहण के चलते उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट आज रात 10 बजे से रहेंगे बंद। …
Next: नोरा फतेही अपने बेहरीन डांस से फैन्स को बनाया दीवाना वीडियो हो रहा वायरल। ….

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.