Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेटी के जन्म के समय रहाणे खेल रहे थे टेस्ट मैच, अब शेयर की नन्हीं परी की प्यारी तस्वीर
  • खेल

बेटी के जन्म के समय रहाणे खेल रहे थे टेस्ट मैच, अब शेयर की नन्हीं परी की प्यारी तस्वीर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
rahane new born baby girl

rahane new born baby girl

 

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली बार पिता बने हैं। बीते शनिवार को रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटी को जन्म दिया। जब राधिका ने बेटी को जन्म दिया तब रहाणे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे।

मैच खत्म होने के बाद रहाणे ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी नवजात बेटी और पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में रहाणे और उनकी पत्नी राधिका दोनों मिलकर अपनी बेटी को गोद लिए हुए हैं। रहाणे इस तस्वीर को हेलो कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Hello ❤️ pic.twitter.com/25oQyXOQeV

 

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी। दोनों स्कूल में पहली बार मिले थे और शादी करने से पहले काफी समय तक दोस्त बने रहे। इस साल जुलाई में, दोनों ने गर्भावस्था की खबर का खुलासा किया था। राधिका ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

णे उन भारतीय क्रिकेटर्स में शुमार हो गए हैं जो एक बच्ची के पिता हैं। इनमें एमएस धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

 

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट में तेज धमाके के बाद लगी आग, 20 मीटर दूर जाकर गिरा शटर,मचा हड़कंप
Next: दिल्ली : सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे में मां-बेटी ने गवांई जान, एक घायल

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.