Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना मरीजों के होम क्वारनटीन पर एलजी ने लगाई रोक…..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना मरीजों के होम क्वारनटीन पर एलजी ने लगाई रोक…..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारता जा रहा है. राजधानी में कोरोना से संक्रमित 50 हजार के करीब मरीज हैं. वहीं, इनमें से 1900 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है. इस बीच दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका तब लगा, जब उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन करने पर रोक लगा दी.यानी अब दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों को संस्थागत क्वारनटीन ही किया जएगा. उपराज्यपाल ने आदेश पारित किया है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं उन्हें हर हाल में 5 दिनों तक सरकारी क्वारनटीन में रहना होगा. उपराज्यपाल के इस आदेश पर दिल्ली सरकार का कहना है, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली सरकार का होम आइसोलेशन कार्यक्रम सबसे सफल कदमों में से एक रहा है दिल्ली सरकार ने कहा, हमने प्रतिदिन निगरानी और परामर्श से अब तक घर पर हजारों हल्के और एसिम्प्टोमैटिक लोगों का इलाज किया है. केंद्र सरकार के आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

दिल्ली सरकार का कहना है, होम आइसोलेशन ने मामूली लक्षणों वाले बहुत से लोगों को बाहर आने और अपनी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया है, क्योंकि उन्हें पता हैं कि उन्हें जबरदस्ती अस्पताल या क्वारनटीन सेंटर में नहीं ले जाया जाएगा. आज केंद्र सरकार के होम आइसोलेशन पर रोक लगाने का दिया गया आदेश लोगों को जांच के प्रति हतोत्साहित करेगा. एसिम्प्टोमैटिक व हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज जांच से बचेंगे और क्वारनटीन नहीं होंगे, नतीजतन संक्रमण और फैलेगा.दिल्ली सरकार ने कहना है, फिलहाल हजारों मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है. इस आदेश के बाद हमें तुरंत क्वारनटीन सेंटरों में हजारों बेड की आवश्यकता होगी. कोरोना के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में हम पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ हैं, लेकिन इस तरह के मनमाने फैसले से दिल्ली को गंभीर नुकसान होगा. उन्हें इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए.

Post navigation

Previous: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बदल गया मौसम का मिजाज। …..
Next: लखनऊ में कोरोना के चलते पुलिस का 112 कंट्रोल रूम 48 घंटे के लिए किया गया बंद……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.