Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4,10,461 पहुची अब तक 13254 लोगों की हुई मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4,10,461 पहुची अब तक 13254 लोगों की हुई मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

देश में कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख से पार चली गई है. जबकि मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार से ज्यादा हो गया है. दिल्ली ने कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर के तौर पर मुंबई को पीछे छोड़ दिया है.

12 जून के बाद से दिल्ली में हर दिन 2,000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. ये वो स्थिति है जहां मुंबई अभी तक नहीं पहुंचा है. 18 जून को दिल्ली और चेन्नई दोनों में ही मुंबई की तुलना में अधिक केस दर्ज किए गए.

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार से पार हो गई है. इस बीमारी से अब तक 13254 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ 227756 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या 169451 है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है।

इंदौर में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 4,329 हो गई है। जबकि जिले में अब तक 197 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिला

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन विश्व बंधुत्व एकजुटता के संदेश का दिन है: PM मोदी
Next: आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं: एक्ट्रेस बिपाशा बसु

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.