Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया: कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया: कश्मीर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
10_06_2020-enconter_20373729

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग अलग एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया. सबसे पहले सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में एक आतंकवादी को मार गिराया. इसके बाद श्रीनगर के जादिबल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया.

सबसे पहले, कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के लकीरपुर इलाके में सेना के जवानों ने एक दहशतगर्द को मार गिराया था. इसके पास से एके-47 राइफल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

वहीं श्रीनगर में संयुक्त सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकवादी रमजान के दौरान 20 मई को श्रीनगर में पांडव चौक के पास दो बीएसएफ जवानों की हत्या में शामिल थे.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में छापेमारी की. ये अभियान श्रीनगर के जादिबल इलाके में चला.

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है.

पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी. इसके अलावा आवासीय ठिकानों में तलाशी ली गई. दो से तीन आतंकी एक घर में छिपे होने की आशंका जाहिर की गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन एक विश्वासघाती देश है पूरे देश के लोगों को चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करना चाहिए: योग गुरु बाबा रामदेव
Next: मलाला युसूफजेई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.