Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीबीआई अदालत: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज किए जाएं बाबरी अभियुक्तों के बयान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सीबीआई अदालत: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज किए जाएं बाबरी अभियुक्तों के बयान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
mini_war-in-cbi-sucks-top-names-from-ap-t-2018-10-24

लखनऊ में शनिवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई करने वाली विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित नौ आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने कहा, “एनआईसी को आरोपियों के निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिखा जाना चाहिए, जिनकी सूची इस आदेश के साथ लगी हुई है.”

कोर्ट का कार्यालय, आदेश के अनुपालन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले एनआईसी को इसकी सूचना देगा.

इस सूची में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेताओं सहित एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, महंत नृत्य गोपाल दास, आचार्य धर्मेंद्र देव, आर एन श्रीवास्तव, जय भगवान गोयल, अमर नाथ गोयल और सुधीर कक्कड़ के नाम शामिल हैं. सीआरपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने हैं.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, अदालत ने लगभग सभी आरोपियों से पूछे जाने वाले लगभग 1,000 सवालों की एक सूची तैयार की है. ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन एजेंसी सीबीआई की ओर से अभियुक्तों को लेकर साक्ष्यों के आधार पर प्रश्नों को तैयार किया है.

सीबीआई के वकील ललित सिंह ने कहा, “विशेष अदालत एक आरोपी को उस विशेष तथ्य और सबूत के बारे में बताती है, जो उसके खिलाफ मुकदमे के दौरान आया था और फिर उसे बोलने के लिए कहा जाता है कि वह इस बारे में क्या कहना चाहता है.”

Post navigation

Previous: मलाला युसूफजेई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं
Next: महामारी का कहर: अब अपने 10,000 कर्मचारियों को निकालेगी जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.