Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनियाभर में अबतक 90 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 5 लाख के करीब गई लोगों की जान……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दुनियाभर में अबतक 90 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 5 लाख के करीब गई लोगों की जान……

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है. दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पहुंचने वाली है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस खतरनाक वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा चार लाख 69 हजार के पार पहुंच गया है. हालांकि, इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है. यहां इस महामारी से अब तक एक लाख 22 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में पिछले 24 घंटे में 3338 से ज्यादा मौतें हुईं हैं. वहीं पिछले एक दिन में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं. हालांकि, एक अच्छी खबर यह है कि दिन-प्रतिदिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. पूरी दुनिया में अब तक इस संक्रमण से 48 लाख 33 हजार 574 लोग ठीक हो चुके हैं.

अमेरिका:   केस- 2,356,655     मौतें- 122,247
ब्राजील:      केस- 1,086,990     मौतें- 50,659
रूस:          केस- 584,680        मौतें- 8,111
भारत:        केस- 426,910         मौतें- 13,703
यूके:           केस- 304,331         मौतें- 42,632
स्पेन:          केस- 293,352         मौतें- 28,323
पेरू:           केस- 254,936        मौतें- 8,045
चिली:         केस- 242,355        मौतें- 4,479
इटली:        केस- 238,499        मौतें- 34,634
इरान:        केस- 204,952         मौतें- 9,623

अमेरिका इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है. इस संक्रमण से यहां अब तक 23 लाख 56 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं. अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले एक दिन में यहां 26 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. वहीं लगभग 200 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है. अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा देश हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार है. ब्राजील में इस महामारी से अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन ने भारत को दी धमकी, कहा- अगर युद्ध हुआ तो 1962 की लड़ाई से भी होगा बुरा हाल…..
Next: SCO के महासचिव नोरोव ने कहा- दुनिया के औषधि केंद्र बना भारत, अब तक 133 देशों में दवाओं…

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.