Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खुशी से जलता हुआ रावण देखने पहुंचे थे लोग पर हुए मायूस,जानिए वजह…
  • देश
  • राज्य

खुशी से जलता हुआ रावण देखने पहुंचे थे लोग पर हुए मायूस,जानिए वजह…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
dusshara

जैसा की आप सब जानते है कि कल दशहरा का उत्सव था।सभी लोग बहुत ही हर्ष और उल्लास से अपने परिवार,दोस्त और परिजनों के साथ दशहरा देखने गए थे।लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र  में आईडीएसओ लॉन में बीते तीन दिनों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।जहां  पर अनेक प्रकार की स्टॉल लगी थी जैसे ;खाने में छोला भटूरा ,कवाब पराठा ,मोमोस ,चाऊमीन ,पाव भाजी ,चाट आदि और कॉस्मेटिक की भी स्टॉल लगे थे।बच्चों और बड़ों  के लिए अनेक प्रकार के झूले का आयोजन किया गया था।जिसका लोगों  ने काफ़ी आनंद उठाया।

आडीएसओ लॉन में दुर्गा पूजा के बाद कल मंगलवार के दिन दशहरा का भी आयोजन किया गया।जसे देखने सभी लोग अपने परिवार ,दोस्त और परिजनों के साथ वहां  पहुंचे।तभी वहां  पर एक दम  से रावण दहन का आयोजन रद्द कर दिया गया।लोगों  का ख़ुशी से भरा हुआ चेहरा एक दम  से मायूस हो गया।साथ ही वहां  पहुंचे बच्चों  की रावण देखने की चाहा पर भी पानी फिर गया।

वहां पहुंचे लोग पहले तो यहाँ बात जानकर काफी गुस्सा हुए लेकिन वहां लगे झूले और अनेक स्टॉल  को देख कर उन सभी का गुस्सा एक दम  शांत हो गया।लोगों  ने झूला-झूल कर और वहां  लगी स्टॉल में खरीदारी कर के,गेम खेल के और टेस्टी खाना खा के मेले का आनंद उठाया।

लोगों से पूछताछ करने पर पता चला की अब वहां  रावण कभी नहीं जलाया जायेगा।लोगों  ने बताया की पिछले साल कुछ हादसा होने की वजह से इस बार वहां  रावण नहीं जलाया गया।लेकिन अभी तक इस रावण के न जलाने की सही वजह नहीं पता चल पाई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे में मां-बेटी ने गवांई जान, एक घायल
Next: बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पलटा पिकअप वैन, चार की मौत, तीन घायल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.