Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं: PM मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं: PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_6$2020062309110884224_0_news_large_19

कोरोना संकट काल में बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद आज ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है. ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में निकल रही यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है.

मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए. जय जगन्नाथ!’

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भगवान जगन्नाथ के चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, ‘रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं. भगवान जगन्नाथ सभी के जीवन में खुशहाली लाएं, जय जगन्नाथ.’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में प्रभु जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को बधाई.

मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा, कोविड-19 का सामना करने‌ के लिये हमें साहस व संकल्प-शक्ति प्रदान करे और हमारे जीवन में स्वास्थ्य और आनंद का संचार करे.’

आपको बता दें कि कोरोना संकट काल की वजह से इस साल होने वाली रथ यात्रा पर संकट के बादल थे, लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष सुनवाई के दौरान अदालत ने इसकी सशर्त इजाजत दे दी. इसके बाद अब मंगलवार को काफी सावधानी, नियमों का पालन करते हुए और कम भक्तों की मौजूदगी में रथ यात्रा निकाली जा रही है.

इसके लिए सोमवार रात से ही पुरी में लॉकडाउन लगाया गया, एंट्री-एग्जिट को बंद किया गया. सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगा दी गई, इसके अलावा मंदिर परिसर के सभी लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया.

ओडिशा के पुरी के अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी आज रथयात्रा निकल रही है, जहां पर खुद राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी मौजूद हैं.

Post navigation

Previous: रामपुर में क्वालिटी बार की जमीन का फर्जी तरीके से आवंटन करने के मुकदमे में एक गिरफ्तार …
Next: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4,40,215 पहुची अब तक 14,011 लोगों की हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.