Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नेता कहलाने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी: CM शिवराज सिंह चौहान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नेता कहलाने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी: CM शिवराज सिंह चौहान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

भारत और चीन के बीच जारी विवाद को लेकर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल पर पलटवार किया है. शिवराज का कहना है कि राहुल गांधी देश के सैनिकों का अपमान कर रहे हैं, वो नेता कहलाने के लायक नहीं हैं.

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सैनिक बलिदान कर रहे हैं, दूसरी ओर एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता जो अध्यक्ष भी रह चुके हैं जवानों का अपमान कर रहे हैं.

बीजेपी नेता बोले कि राहुल गांधी जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, क्या वो भारत के नागरिक हैं? जब सीमा पर तनाव होता है, तो पूरा देश एक साथ होता है.

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी इस हदतक गिर गए हैं कि उन्हें अब भी राजनीति याद आती है, हमला चीन पर करना चाहिए लेकिन वो मोदी जी पर बयान दे रहे हैं. क्या ये नेता कहलाने के लायक हैं.

बता दें कि राहुल गांधी लगातार सरकार पर चीन के मसले पर हमलावर हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया और पूछा कि क्या भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्जा किया है?

इससे पहले कांग्रेस की ओर से चीन के मसले पर सरकार पर आक्रामक रूप से हमला बोला जा रहा है. सोमवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous:  यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,786 पहुंच गई
Next: अब वक्त आ गया है जब दुनिया को भारत के महत्व को पहचानना चाहिए: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.