Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांस लेने में तकलीफ के बाद मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के हॉस्पिटल में हुई भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सांस लेने में तकलीफ के बाद मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के हॉस्पिटल में हुई भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5ef2d5ac9466a

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उनकी कोरोना की जांच भी हुई है. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

सूत्र ने बताया कि वह अब ठीक हैं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनका कोरोना का टेस्ट किया गया था जो निगेटिव रहा. उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान को 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है. 22 नवंबर 1948 को जन्मीं सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है और उनके काम की सराहना करता है.

सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है. देवदास का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर तेजाब फिल्म का गाना एक दो तीन और जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे गीतों को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है. 71 वर्षीय सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी. उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के इतिहास में पहली बार डीजल, पेट्रोल से भी महंगा 79.88 रुपये प्रति लीटर पंहुचा
Next: मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.