Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना के मामला लगातार बढ़ रहे ,शॉर्ट टर्म पॉलिसी लॉन्च कर सकेंगी बीमा कंपनियां। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भारत में कोरोना के मामला लगातार बढ़ रहे ,शॉर्ट टर्म पॉलिसी लॉन्च कर सकेंगी बीमा कंपनियां। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
irda

बीमा नियामक संस्था इरडा ने बीमा कंपनियों को कोरोना वायरस के लिए स्वास्थ्य बीमा पेशकश की इजाजत दे दी है. हालांकि बीमा कंपनियां संक्षिप्त समय के लिए ही स्वास्थ्य बीमा कर सकेंगी. संक्षिप्त समय के लिए स्वास्थ्य बीमा की अवधि 3-11 महीनों के लिए होगी.

बीमा कंपनियों को छोटी अवधि की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करने की अनुमति वर्तमान दौर में बड़ी सौगात है. इरडा ने 23 जून को कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लांच करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है. इरडा के सर्कुलर के मुताबिक कंपनियों के लिए जारी दिशा निर्देश 31 मार्च 2021 तक वैध रहेंगे. जरूरत के मुताबिक उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. कोविड-19 को कवर करनेवाली विशेष शॉर्ट टर्म हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को इरडा ने वक्त की जरूरत बताया है.

इरडा के मुताबिक बीमा करनेवाली कंपनियों को कोविड-19 के लिए विशेष शॉर्ट टर्म हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करने की इजाजत दी जाती है. शॉर्ट टर्म हेल्थ पॉलिसी को कम से कम 3 महीने और ज्यादा से ज्यादा 11 महीनों की अवधि के लिए जारी किया जा सकता है. 3 महीने से कम की पॉलिसी टर्म को इरडा ने इजाजत नहीं दी है. बीमा कंपनियां शॉर्ट टर्म पॉलिसी को व्यक्तिगत या ग्रुप पॉलिसी के तौर पर पेश कर सकती हैं. स्वास्थ्य बीमा कंपनियां सिर्फ कोविड-19 से संबंधित ही शॉर्ट टर्म हेल्थ इंश्योरेंस कर सकेंगी. लाइफटर्म, नवीनीकरण, प्रवास और पोर्टेबेलिटी की सुविधा शॉर्ट टर्म हेल्थ पॉलिसी में नहीं जोड़ा जा सकता.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भयावह: चीन में अब कुत्तों के मांस के लगेगे मेले हजारों कुत्ते काटे जाएंगे
Next: कोरोनिल दवा को पहले आयुष मंत्रालय में जांच के लिए देना होगा: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.