Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पटना डीएम ने पार्टियों के साथ की बैठक..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पटना डीएम ने पार्टियों के साथ की बैठक..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार में इस साल नवंबर के अंत तक चुनाव होना है. ऐसे में अधिकारियों ने अपने स्तर से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने राजधानी स्थित हिंदी भवन सभागार में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए किए जा रहे काम के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारी दी. साथ ही चुनाव को लेकर जरूरी सुझाव/जानकारी देने का आग्रह किया.

जिलाधिकारी कुमार रवि ने पार्टी प्रतिनिधियों को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटिंग बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के साथ-साथ अगर कोई वोटिंग बूथ ध्वस्त हो गया हो या भवन जर्जर है या चलंत वोटिंग बूथ की जगह पर नए भवन का निर्माण हो गया है या वोटिंग बूथ निजी भवन में है तो वैसे मामलों में नियम के अनुसार मूल वोटिंग बूथ में संशोधन किया जाना है.

बैठक में उन्होंने बताया कि फुलवारीशरीफ प्रखंड स्थित नवनिर्मित वीवीपैट वेयरहाउस में ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच काम 25 जून से शुरू होगा. उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों को इस जांच काम में खुद या किसी और प्रतिनिधि के माध्यम से भाग लेने का निर्देश है.

उन्होंने बताया कि कोरोना के मद्देनजर आयोग के निर्देश के अनुसार में अधिकतम 1000 निर्वाचकों के मानक के आधार पर सहायक वोटिंग बूथ का गठन किया जाना है. इन सहायक वोटिंग बूथ का गठन मूल वोटिंग बूथ वाले भवन या परिसर में ही होगा.

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के सुमन सौरभ, लोक जनशक्ति पार्टी के चंदन यादव, बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार राम, भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के मनोज चंद्रवंशी सहित कई अन्य अधिकारी और राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोनिल दवा को पहले आयुष मंत्रालय में जांच के लिए देना होगा: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक
Next: शर्मनाक: बौखलाया चीन अब दोकलम में चालबाजी पर उतर आया

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.