Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा सवाल आपने सीमा पर डवलपमेंट क्यों नहीं किया?.
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा सवाल आपने सीमा पर डवलपमेंट क्यों नहीं किया?.

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच बीजेपी ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार के समय पाकिस्तान और चीन ने 78000 वर्ग किमी की जमीन पर कब्जा कर लिया था और कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया. साथ ही बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ये भी कहा कि 2013 में कांग्रेस सरकार ने बॉर्डर पर सड़क नहीं बनाने की बात कही थी. इसपर भी बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देशभर में भ्रम की राजनीति भ्रमजाल फैलाया है. उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने चीन और पाकिस्तान को 78000 वर्ग किमी जमीन क्यों दे दी? ये जमीन दो राज्यों के बराबर होती है. हरियाणा जैसे दो राज्य इतनी जमीन में आ सकते हैं. इसमें से चीन को 43000 वर्ग किमी जमीन दी गई.’

2013 में कांग्रेस सरकार में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सीमा पर सड़क नहीं बनाने की बात कही थी. इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा, आपने सीमा पर डवलपमेंट क्यों नहीं किया?

इस आरोप पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘तथ्यों के साथ सच बदलता रहता है. जो बात 1948 में थी वो 1952 में नहीं है. जो बात 52 में थी वो 62 में नहीं थी. जो बात 62 में थी वो 67 में नहीं थी. और जो बात 71 में थी वो 87 में नहीं थी. पहले हमारी अलग पॉलिसी थी. उन पॉलिसी पर इतिहास को लेकर आप सवाल उठाना चाहते हैं तो उठा सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 4,56,183 पहुची अब तक 14,476 लोगो की हो चुकी मौत
Next: यूपी में कोविड-19 की जांच नई तकनीक ‘एंटीजन टेस्ट’ से होगी: CM योगी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.