Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 पहुची अब तक 14894 लोगों की हो चुकी मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 पहुची अब तक 14894 लोगों की हो चुकी मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है.

इसमें से 14894 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 71 हजार से अधिक ठीक हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 86 हजार से अधिक है.

पिछले 24 घंटे के अंदर में देश में कोरोना के 16 हजार 922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हो चुकी है. आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75 लाख 60 हजार 782 टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर 2 लाख 7 हजार 871 टेस्ट किए गए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के 1 लाख 42 हजार 900 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 6739 लोगों की मौत हो चुकी है और 73 हदार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 62 हजार से अधिक है. दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार से अधिक है, जिसमें 2365 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 26 हजार से अधिक है.

वहीं, तमिलनाडु में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 हजार से अधिक है, जिसमें 866 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं.

अभी एक्टिव केस की संख्या 28 हजार से अधिक है. गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 29 हजार है, जिसमें 1735 लोगों की मौत हो चुकी है. सिर्फ 6120 एक्टिव केस हैं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है. अब यहां कुल मरीजों की संख्या 19 हजार 557 हो गई है, जिसमें 596 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6375 एक्टिव केस है.

Post navigation

Previous: दिग्गज दूरसंचार ऑपरेटर चीन की कंपनी Huawei के साथ व्यापार करने से मना कर रहे: अमेरिकी विदेश मंत्री
Next: भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता: धर्म

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.