Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी: जरनैल सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी: जरनैल सिंह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
jarnail-singh_story_647_010617030703_0

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की कोर समिति के सदस्यों और सभी विधायकों के साथ पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह ने 2022 के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एडवोकेट कर्मवीर सिंह घूमण अपने साथियों समेत जरनैल सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

प्रेस कांफ्रेंस में जरनैल सिंह ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, उस समय से ही पंजाब के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है।

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जरनैल सिंह ने कहा कि इस बार 2022 में आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ेगी। सीएम का चेहरा कौन होगा, यह सही समय आने पर बता दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 24 जून को होने वाली सर्वदलीय बैठक में तीनों कृषि अध्यादेशों का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाया जाएगा। चीमा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान भी हिस्सा लेंगे और देश विरोधी पास किए अध्यादेशों का सख्त विरोध किया जाएगा।

इस दौरान एडवोकेट कर्मवीर सिंह घूमण जोकि नगर काउंसिल दसूहा (होशियारपुर) के उप प्रधान, यूथ अकाली दल (होशियारपुर) के पूर्व जिला प्रधान रह चुके हैं, अपने साथियों साबी बाजवा, गुरप्रीत सिंह विर्क, गगनदीप सिंह चीमा, जगमोहन सिंह घूमण ‘आप’ में शामिल हुए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: RBI की शक्तियां अब सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगी: प्रकाश जावड़ेकर
Next: ममता दीदी के करीबी TMC विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से हुई मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.