Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नब्बे के दशक की टॉप एक्ट्रेस लोलो करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

नब्बे के दशक की टॉप एक्ट्रेस लोलो करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

नब्बे के दशक में कई हिट फिल्म देने वाली और फिल्म फेयर अवार्ड और राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित लोलो यानी करिश्मा कपूर का आजजन्म दिन है. अभिनेता निर्देशक राजकपूर की पोती और सिने एक्टर रंधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ था. करिश्मा को घर वाले प्यार से लोलो बुलाते हैं.

करिश्मा कपूर इन दिनों भले ही पर्दे पर ज्यादा नजर न आती हों, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ हमेशा टच में रहती हैं. इतना ही करिश्मा अपनी फिटनेस को लेकर भी खासा सजग रहती हैं.

आज करिश्मा अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है. करिश्मा ने 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया.

करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से की. बाद में ये कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं. जिगर, अनाड़ी, कुली नम्बर वन, साजन चले ससुराल से इसने खूब नाम कमाई. साल 1996 में आई फिल्म ‘राज हिंदुस्तानी’ में करिश्मा की बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाज़ा गया. अगले ही साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में सपोर्टिंग एक्टर के लिए करिश्मा को नेशनल अवार्ड दिया गया.

गोविंदा के साथ इनकी जोड़ी ख़ूब जमी. निर्देशक डेविड धवन ने गोविंदा और करिश्मा को लेकर कई फिल्में बनाई. जिनमें दोनों की कैमेस्ट्री लाजबाव रही. हीरो नम्बर वन, बीबी नम्बर वन, दुल्हन हम ले जाएंगे और हसीना मान जाएगी में करिशमा कपूर ने लाजवाब काम किया है.

इसके अलावा फिल्म फिज़ा और जुबैदा में लोलो के शानदार काम को सराहा गया. अदाकारी के इस सफर में करिश्मा कूर ने 2004 में विराम लगाया जो आठ साल तक जारी रहा.

बीते जमाने में करिश्मा अपने लुक और फैशन स्टाइल के लिए खूब चर्चा में रहीं. इनके पहनावे को लेकर लोगों में काफी क्रेज़ देखा गया. हर लड़की इनके लुक को कॉपी करती नज़र आई.

फिल्मी घराने से होने के बावजूद कपूर खानदान की लड़कियों का फिल्मों में आने से मनाही थी. करिश्मा कपूर को अपने घर वाले को मनाना पड़ा तब कहीं जाकर फिल्मी पर्दे का सफर आसान हो सका था. बाद में करिश्मा ही नहीं बल्कि छोटी बहन करीना कपूर ने भी बड़ा नाम कमाया.

वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी की थी और उनसे उनके दो बच्चे हैं. हालांकि इनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2016 में दोनों एक दूसरे को तलाक दे दिया.

Post navigation

Previous: मोदी राज में भारत वैश्विक तकनीकी पावरहाउस बनेगा अब इसरो ने निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोला
Next: बाबर आज़म तीनों प्रारूपों में हमारे भविष्य के कप्तान हैं: पीसीबी सीईओ वसीम खान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.